गाजीपुर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए आर्यसमाज ने किया हवन-पूजन
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर आर्यसमाज द्वारा अंधऊ हवाई अड्डे के पास तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में कोरोना वायरस खत्म करने हेतु जड़ी बूटियों की आहुति महिलाओं द्वारा दी गई। मुख्य आयोजन कर्ता भोला आर्य है। उपस्थित लोगों मे राधेश्याम आर्य, सन्तोष आर्य, जगदीश आर्य, दिलीप आर्य, वागीश, जवाहर आर्य, रविंद्र, आदित्य आर्य, संजय, डॉ गोविंद आर्य, एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। इस मौके पर वैदिक विद्वान आचार्य गिरिराज शास्त्री, पंडित रामगमन जी,शिवकुमार शास्त्री, ने सामवेद का मंत्र पाठ कर यज्ञ में आहुति दिलवाई।