Today Breaking News

गाजीपुर: कोरोना योद्धाओं की सुविधा के लिए आगे आई संस्था

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सैदपुर सामाजिक संस्था भारत जागृति फाउंडेशन ने जन सहयोग से कोरोना योद्धाओं को सुविधा प्रदान कराने की जिम्मेदारी उठाया है। बुधवार को संस्था के सदस्यों ने चिकित्सकीय टीम, पुलिस, नगर पंचायत व लेखपालों की टीम को पर्याप्त मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। साथ ही पानी का बोतल भी दिया।

संस्था के सदस्यों ने घर पर मास्क बनवा रहे ज्ञानेश पांडेय से संपर्क किया। ज्ञानेश व उनके बड़े भाई गोपेश पांडेय ने संस्था का भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिया। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर व पर्याप्त पानी का बोतल उपलब्ध कराई। बुधवार की सुबह संस्था के सदस्यों ने पुलिस की सभी टीमों को मास्क, सैनिटाइजर व पानी के बोतलें उपलब्ध कराईं। चिकित्सक डा. प्रकाश पांडेय को क्षेत्र में मरीज देखने जाने से पहले मास्क व सैनिटाइजर दिया। वहां से संस्था के सदस्य दंत चिकित्सक डा. गौरव सिंह के यहां गए। 

डा. सिंह ने पांच लीटर सैनिटाइजर दिया। संस्था के सदस्य सैनिटाइजर व मास्क लेकर टाउन एरिया पहुंचे और ईओ संतोष मिश्र को उपलब्ध कराया। साथ ही संस्था के सदस्यों ने शाम को मेडिकल स्टोर, किराना व सब्जी के दुकानों के सामने एक एक मीटर की दूरी पर गोला बनाने का कार्य शुरू किया। संस्था के इस कार्य में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अविनाश बरनवाल व विकास बरनवाल ने सहयोग किया। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा ने घर की महिलाओं से मास्क बनाकर संस्था को उपलब्ध कराया। संस्था के सदस्य कोरोना योद्धाओं की सुविधा का ध्यान रखने का निर्णय लिया है। अनूप जायसवाल, डीके जायसवाल, आशीष सेठ, अनिल सोनकर, मनोज सोनकर, आलोक जायसवाल, रोहित पाठक, अर्जुन चौधरी, राजेश गुप्ता आदि थे।
'