Today Breaking News

गाजीपुर: विवाद सुलझाकर पुलिस ने युवक-युवती की कराई शादी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नंदगंज थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को पुलिस टीम ने लड़का-लड़की पक्ष में आए विवाद को सुलझाकर शादी कराई। थानाध्यक्ष ने वर-वधु को आर्शीवाद देते हुए उपहार देकर विदा किया। लड़के पक्ष के लोगों ने भी हंसी-खुशी शादी को स्वीकार किया। भगवानपुर कठई गांव निवासी राजदेव बिद अपनी पुत्री इंदा की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी चुन्नू बिद के पुत्र प्रमोद कुमार से करने की चला रहे थे। 

इसी बीच एक दिन प्रमोद बिद को भगवानपुर कठई गांव के पास देखकर गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज किया। इससे लड़का पक्ष के लोगों के नाराज हो जाने पर मामला थाना तक आ गया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने पूरी बात जानने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत किया तो दोनों परिवार के सदस्य शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद सोमवार को थाना परिसर में ही होली के पूर्व संध्या पर शिवमंदिर पर वर-वधू ने हर हर महादेव के जयघोष के बीच एक दूसरे को वरमाला पहनायी। साथ ही लोगों ने थानाध्यक्ष को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
'