Today Breaking News

वाराणसी में गोमती नदी किनारे बेहोश मिली महिला, लोगों ने दुष्कर्म की जताई आशंका

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी। दानगंज में चोलापुर थानान्तर्गत अजगरा चौकी क्षेत्र के रजला गांव में गोमती नदी के किनारे रविवार रात्रि अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मिली। महिला को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रजला ग्राम स्थित शिव मंदिर के समीप गोमती नदी किनारे रविवार रात्रि लगभग 9 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने लगभग 40 वर्षीया अज्ञात महिला को बेहोश पड़ा देख डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी व अजगरा चौकी प्रभारी हरिओम सिंह मौके पर पहुंचे। पानी के छिड़काव पर होश में आने के बाद भी बदहवास हालत में महिला कुछ न बता सकी। 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। महिला की स्थिति देख ग्रामीणों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला की रात तक शिनाख्त नही हो सकी थी। हालांंकिस्थिति बेहतर होने के बाद पुलिस महिला से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। 

'