मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या
गाजीपुर न्यूज़ टीम, भेलूपुर थाना क्षेत्र में बजरडीहा के जक्खा से लापता 10 साल के गौरव बिंद की हत्या उसकी मां शांति देवी ने अपने प्रेमी विकास मोदनवाल के साथ मिलकर की थी। दोनों ने रोहनियां थाने से जुड़ी अखरी चौकी के पास हत्या कर वहीं किनारे गड्ढे में शव फेंक दिया था। वह अपने दोनों बेटों की हत्या और मकान बेचकर प्रेमी के साथ कहीं और शिफ्ट होना चाहती थी। जक्खा का पुश्तैनी मकान उसके दोनों बेटों-गौरव व अमित के ही नाम है। भेलूपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को मंडुवाडीह स्टेशन के पास के एटीएम के निकट से पकड़ा। वे कहीं भागने के फिराक में थे।
पुलिस ने शांति की खून लगी साड़ी, विकास का खून लगा स्वेटर व लोवर, खून लगी पांच ईंटें, हत्या में प्रयुक्त चाकू, साइकिल बरामद किया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने शनिवार को भेलूपुर थाने में घटना का खुलासा किया। एसपी के अनुसार, शांति देवी के पति भरत बिंद की दो साल पहले मौत हो गई थी। मृत्यु के पूर्व भरत ने मकान पर दोनों बेटों का नाम चढ़वा दिया था। शांति देवी शादी समारोहों में मजदूरी करती थी। किसी शादी समारोह में ही उसकी पहचान चंदौली में इलिया थाने के खरौंझा निवासी विकास मोदनवाल उर्फ रसद से हुई। विकास भी मजदूरी ही करता था। धीरे-धीरे दोनों के संबंध प्रगाढ़ हो गए।
चार माह से शिफ्टिंग की योजना चार माह पहले विकास जक्खा में शांति के ही मकान में रहने लगा। यहीं दोनों ने दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए मकान बेचने की योजना बनाई। जब पता चला कि बेटों के नाम मकान उनके बालिग होने तक नहीं बेचा जा सकेगा तो मां ने बेटों की हत्या की साजिश रची। बच्चे को ले गया था प्रेमीपुलिस के मुताबिक शांति देवी और विकास ने 15 फरवरी को गौरव और अमित में किसी एक की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत 17 फरवरी की शाम शांति देवी ने सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास से चाकू खरीदा। फिर ऑटो से अखरी पहुंची। विकास जक्खा से साइकिल से निकला, उसे गौरव मिल गया। उसने गौरव से कहा कि उसकी मां उसे बुला रही है। गौरव उसके साथ साइकिल से अखरी पहुंचा। अखरी में शाम करीब 7.30 बजे पुलिस चौकी के पास दो ट्रकों के बीच अंधेरे में मां ने ही चाकू से बेटे के गले पर वार कर किया।
फिर विकास के साथ मिलकर ईंट से वारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। 18 फरवरी को शांति देवी ने गौरव की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरे बेटे को भी मारने की थी तैयारीएसपी सिटी ने बताया कि मां दोनों बेटों को मारना चाहती थी। गौरव का मामला शांत पड़ने पर दूसरे बेटे अमित को छत से धक्का देकर गिराकर मारने की तैयारी थी। इसके पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।
पति के मौत की भी खुलेगी फाइलशांति के पति भरत बिंद की मौत दो साल पहले हुई थी। तब उसकी आत्महत्या की बात सामने आई थी। एसपी सिटी ने उसकी भी हत्या की संभावना जताते हुए जांच कराने की बात कही। बता दें कि शांति देवी कुछ महीने रेप के मामले में जेल भी जा चुकी है। अकेला पड़ा अमितभाई गौरव की मौत के बाद 12 साल का अमित अब अकेला पड़ गया है। भाई न रहा, मां जेल चली गई। पिता भरत बिंद की पहले ही मौत हो चुकी है।
