Today Breaking News

लखनऊ का बिरहाना बना 23वां हॉट स्पॉट, किया गया सील

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ, राजधानी में गुरुवार को एक और नया हॉट स्पॉट चिन्हित किया गया। नाका कोतवाली क्षेत्र स्थित बिरहाना में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। संक्रमित मरीज के घर से करीब तीन सौ वर्ग मीटर दायरे में इलाके को सील कर दिया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा के मुताबिक संक्रमित मरीज के मिलने के बाद पुलिस की ओर से रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है।

नगर निगम इलाके में बेरिकेडिंग करा रहा है। बिरहाना इलाके को सील करने के साथ ही गुरुवार को राजधानी में कुल 23 हॉट स्पॉट हो गए। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें इलाके को सैनेटाइज करवा रही हैं। संक्रमित मरीज के संपर्क में कितने लोग आए हैं, इसके बारे में पुलिस की टीमें पता लगा रही हैं। गुरुवार दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिरहाना में जाकर लोगों के सैम्पल लिए। इनमें कई संदिग्ध भी शामिल हैं। महिलाओं ने भी अपने सैम्पल दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पहुँचाई जाएगी आवश्यक वस्तुएं सील किए गए बिरहाना इलाके में लोगों के घर तक आवश्यक  की सप्लाई की जाएगी।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने गुरुवार को नए हॉट स्पॉट में सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इलाके में सब्जी, राशन, दवा व फल समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए कुछ कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने आपातकाल में हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर मदद मांगने के लिए कहा है। इमरजेंसी में लोग 112 पर भी सहायता मांग सकते हैं।

'