गाजीपुर: श्रमिकों के भरण पोषण भत्ते का वितरण करें सुनिश्चित
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर अपर जिलाधिकारी (वि/रा.) राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में कोविड-19 महामारी से प्रभावी रूप से निपटने के दृष्टिगत प्रदेश व्यापी लॉक डाउन के दौरान जनमानस को आवश्यक सामग्री व वस्तुएं उपलब्ध कराने, परिवहन में आ रही समस्याओं के निराकरण तथा जनपद में जनमानस को होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्य वस्तुएं उपलब्ध कराने को लेकर परिवहन समिति की बैठक हुई। इसमें लॉक डाउन के दौरान एनफोर्समेन्ट की कार्रवाई की समीक्षा व मीडिया में तत्काल सही जानकारी उपलब्ध कराने व जमाखोरी व कालाबाजारी में लिप्त लोगो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई व लॉक डाउन के दौरान श्रमिकों, गरीबो को समय से भरण पोषण भत्ते का वितरण, औद्योगिक व व्यवसायिक ईकाईयो में काम करने वाले कार्मिकों (नियमित/दैनिक वेतन/संविदा) को बंदी के दौरान पूर्ण वेतन/मानदेय देने तथा इनसे संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की गयी।
राइफल क्लब सभागार में सोमवार को हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जितने भी पात्र लाभार्थियो की सूची को अंतिम रूप देते हुए सूची के साथ प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराये जायें। श्रमिकों तथा अन्य गरीबों को समय से भरण पोषण भत्ते का वितरण सुनिश्चि करने, औद्योगिक व व्यवसायिक ईकाईयो में काम करने वाले कार्मिको (नियमित/दैनिक वेतन/संविदा) को बंदी के दौरान पूर्ण वेतन/मानदेय को सुनिश्ति कराने व आने वाली समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होने पुलिस विभाग से जनपद में आवश्यक सामग्री एंव वस्तुऍ उपलब्ध कराने हेतु परिवहन में आ रही समस्यो का निराकरण करने को कहा तथा सभी आवश्यक सामग्री को जनमानस मे उचित मूल्य पर ही मिले यह अवश्यक सुनिश्चत कर लिया जाय। उन्होने जनपद में एनफोर्समेन्ट की कार्यवाही की समीक्षा तथा माखोरी एंव कालाबाजरी में लिप्त लोगो के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर बताया गया कि अब तक कालाबाजारी में 16 लागो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा लिया गया है।
उन्हाने लॉक डाउन को सुचारू से चलाने तथा उसे सख्ती से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में कही से कोई भी कालाबाजारी एंव जमाखोरी की शिकायत आती है तो तत्काल उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। साग-सब्जियों के वाहनो को रोका न जाय। हॉट स्पाट वाले क्षेत्रो में यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वहां से अन्दर का व्यक्ति ना बाहर आये और ना बाहर का व्यक्ति अन्दर जाये। उन्होंने जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम की तरह तहसील स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के साथ एक शिकायत रजिस्टर रखने को कहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पूर्ती अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धक अशोक राय एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
