गाजीपुर: ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को जान से मार देने के मामले में 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर, कासिमाबाद नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव में रविवार को ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को जान से मार देने के मामले में 100 अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय वन दारोगा लल्लन सिंह ने थाने में तहरीर देकर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। नोनहरा एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि रविवार की दोपहर सुसुंडी गांव के तीन लोगों को तेंदुए ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इससे आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने लाठी डंडे से मारपीटकर तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद थी, लेकिन वह मूकदर्शक बने रहे।
