गाजीपुर: मछली बेचने वालों का चालान
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ निवासी हृदय बिद, अनिल बिद, सुभाष बिद व अभिराज बिद को मछली बेचना भारी पड़ा है। पुलिस ने रविवार की देर शाम लॉकडाउन व धारा 144 के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि यह लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मछली बेच रहे थे और भीड़ इकट्ठा किए हुए थे।
