दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.7 की तीव्रता आंकी गई
गाजीपुर न्यूज़ टीम, दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार दोपहर रिएक्टेर स्केल पर 2.7 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। बता दे कि इससे पहले रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, रविवार की तुलना में आज भूकंप की तीव्रता कम बताई जा रही है।
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है ऐसे में भारी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलते हुए देखे गए थे। रविवार को भूकंप के रिएक्टेर स्केल की तीव्रता 4 के आसपास बताई गई थी। हालांकि, 6 के ऊपर तीव्रता होती है तो वहीं ज्यादा खतरनाक भूकंप माना जाता है।
एक तरफ जहां लोग करोना के लगातार आए नए केस के चलते अपने घरों में हैं तो वहीं भूकंप के चलते लोग बाहर निकलते दिखे हैं। ऐसे में अगर आप अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। बहुत जल्द भूकंप का केन्द्र बताया जाएगा।
Earthquake with magnitude 2.7 hits Delhi
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2020
भूकंप के झटके जब महसूस हो तो कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए, जैसे इस दौरान लिफ्ट का प्रयोग न करें, अगर खाली मैदान मिले तो वहां पर जाएं। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते इस समय अपने चेहरों को ढ़ककर रखे, खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसका जरूर पालन करें।
