Today Breaking News

Ghazipur: नगरपालिका गाजीपुर ने पूरे नगर को कराया सेनेटाइज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद, गाजीपुर द्वारा भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शहर में साफ-सफाई करवाने के साथ ही पूरे शहर को सेनिटराईज कराया जा रहा है। इसके अलावा शहर में नपा द्वारा फॉगिंग भी करवायी गयी। ताकि मच्छर मरने के साथ ही अन्य सभी प्रकार के वायरस का प्रभाव खत्म हो सके। इस आशय की जानकारी देते नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि पूरा विश्व कोरोना वायरस नामक महामारी से जूझ रहा है। जिसको ध्यान में रखते नगर के 25 वार्डो में बारी-बारी से फॉगिंग और सेनिटराईज करने का कार्य स्थानीय सभासदों की उपस्थिति में किया जा चुका है। जिसकी शुरुआत विगत कुछ दिनों पूर्व जलकल प्रांगण से की गई थी। 

उन्होंने जानकरी देते बताया कि एक ट्रैक्टर, 3 टेम्पो और 4 मानव द्वारा संचालित मशीनों के माध्यम से नगर के पच्चीसों वार्ड में सेनिटराईज का कार्य किया गया। पर आगे महामारी को बढ़ावा ना मिले इस दशा में एहतियात के तौर पर कल रविवार से नगर के सुभाषनगर व महात्मा गांधी वार्ड के प्रत्येक गलियों और प्रमुख सड़को पर सेनिटराईज करने का कार्य चालू किया गया है। जो क्रमानुसार सभी वार्डो में होगी। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्य की मॉनिटरिंग नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से वह स्वयं भी कर रहें है। कहा कि कोरोना महामारी से युद्धस्तर पर लड़े जा रहें इस लड़ाई में नगर पालिका भी पूरी तरह तत्पर है। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने लोगों से सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए गये लॉकडाउन का पालन करते घरों में रहने की अपील भी की। कहा कि घरों में रहकर कोरोना को हराने और भारत की जीत सुनिश्चित करने का काम सभी कर सकते है। इस अवसर पर स्थानीय सभासद सोमेश मोहन राय व कमलेश श्रीवास्तव सहित अधिकरी व सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहें।

 
 '