Today Breaking News

गाजीपुर: विधायक अलका राय ने निधि से दिये एक करोड़ रूपये और PM केयर फंड में दिया दो माह का वेतन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय ने कोरोनावायरस के खिलाफ देश-प्रदेश में जारी जंग में अपनी विधायक निधि एवं वेतन से 1 करोड़ 50 हजार रुपए की मदद का कार्य यह है। विधायक अलका राय ने जहां अपनी विधायक निधि से उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में 1 करोड़ रुपए की धनराशि देने की पहल की है, वहीं पीएम केयर फंड में भी अपने 2 माह के वेतन राशि 50,000 रुपए नेट बैंकिंग के जरिए सौंपी है। उन्होंने बताया कि महामारी के इस आपदा काल में हम सभी की कोशिश लोगों को सुरक्षित रखने की है। इसके लिए जिस तरह के भी कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी। हमारी सरकार और हम लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में रहे, क्योंकि इस महामारी का इलाज बचाव मात्र ही है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते असहाय गरीबों के समक्ष खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। साथ ही हमारी सरकार संक्रमित लोगों के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम में भी जुटी हुई है।

 
 '