गाजीपुर: घूम-घूम कर देशी शराब बेच रहे आरोपी को Ghazipur Police ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर लॉक डाउन के दौरान घूम घूम कर अवैध देसी शराब बेचने वाले को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर धर दबोचा। कोतवाली जमानियां पुलिस ने अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के महेवा देसी शराब ठेके से जीवपुर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर अभियुक्त रामु राम को 45 सीसी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों की छानबीन में जुटी हुई है।
