Today Breaking News

आजमगढ़ में 1 और मरीज कोराेना से संक्रमित, जिले में 4 हुई कुल संख्या

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़। जिले से भेजी गई कोराेना संदिग्ध मरीजों की जांच में एक और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीड़ित युवक मुबारकपुर क्षेत्र का रहने वाला है। तब्लीगियों के संपर्क में रहने के कारण उसकी रिपोर्ट जांच को भेजी गई थी। 

मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो जिला प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। जिले में पहले से तीन रिपोर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है। मुबारकपुर इलाके को पहले से सुरक्षा कारणों से सील किया जा चुका है। 

कोरोना से लड़ने के लिए लगातार इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। जांच के लिए नमूना केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। 

मरीज को शिवालिक मेडिकल कालेज के क्वॉरंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिले से जांच के लिए अभी तक 85 नमूने भेजे गए थे। 69 की रिपोर्ट आ चुकी है। शेष नमूनों में एक रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

वहीं दूसरी ओर स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में कोरोना जांच लैब के संबंध में  कोरोना टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडे प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार तथा टीम की दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक बैठक होगी। जिसमें 2:00 से 3:00 तक शासन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग रहेगी इसके बाद नोडल टीम की 3:00 से 5:00 तक मीटिंग के बाद ही निर्णय हो पाएगा।

 
 '