Today Breaking News

राज्यमंत्री ने विधायक निधि से एक करोड़ और मार्च का वेतन 'मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष' को दिया

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी। उप्र पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अपनी विधायक निधि से 01 करोड़ रु0 की धनराशि ‘उ0प्र0 कोविड केयर फण्ड’ में दान की है। इसके साथ ही मार्च, 2020 का अपना वेतन ‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष’ में दान किया है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 1 अपनी विधायक निधि से 01 करोड़ रुपए की धनराशि ‘उ0प्र0 कोविड केयर फण्ड’ में दान की है। उन्होंने अपना मार्च, 2020 का वेतन ‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष’ (Chief Minister's Distress Relief Fund) में समर्पित किया है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा है कि सम्पूर्ण प्रदेशवासी कोरोना की लड़ाई में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अभिनन्दन कर रहे हैं। 

उन्होंने अपना मार्च माह का वेतन कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए दान किया है। इस बाबत सीएम कार्यालय से एक मेल जारी कर सूचना दी गई है।


 
 '