Today Breaking News

यूपी: कई कंपनियों का चीन से मोहभंग, नए इन्वेस्टर को विशेष पैकेज देगी योगी सरकार

अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में अभी तक कोरोना पॉजिटिव के 550 केस सामने आए हैं. जिनमें 307 मामले तबलीगी जमात से संबंधित हैं.
गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना वायरस (coronavirus) से जंग जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. इसी कड़ी में सोमवार को करोना वायरस के संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कई कंपनियों का चीन से मोहभंग हुआ है. ऐसे में अगर कोई नई कंपनी या इंवेस्टर प्रदेश में आता है तो उन्हें विशेष पैकेज व सहूलियत देने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है. अपर मुख्य सचिव, गृह के मुताबिक मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास विभाग को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने को कहा है.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छिपे हुए कोरोना पॉजिटिव संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं अगर अब कहीं नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आता है तो इसके लिए संबंधित जिला प्रशासन को जिम्मेदार माना जाएगा. इसके साथ ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है. अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में अभी तक कोरोना पॉजिटिव के 550 केस सामने आए हैं. जिनमें 307 मामले तबलीगी जमात से संबंधित हैं.

80 फीसदी से ज्यादा मामले हॉटस्पॉट वाले इलाकों से
लेकिन इसके साथ एक सुकून देने वाली खबर है कि इन पॉजिटिव मामलों में से 80 फीसदी से ज़्यादा मामले हॉटस्पॉट वाले इलाकों से हैं. जिनपर योगी सरकार की पैनी नजर है. इन बड़ी संख्या के मामलों को हॉटस्पॉट पर रिंग फेंसिंग कर रोकने के लिए जबरदस्त मेहनत की जा रही है. अपर मुख्य सचिव गृह के मुताबिक हॉटस्पॉट के जरिए रिंग फेंसिंग कर कोरोना के मामलों को रोकने के मॉडल को ही अब योगी मॉडल कहा जा रहा है, जो सफल भी हो रहा है.

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि पीलीभीत प्रदेश का पहला ऐसा जनपद है जो कोरोना प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो गया है. उन्होंने बताया कि पीलीभीत में कोरोना के दो केस पॉजिटिव थे, जो उपचार के बाद स्वस्थ हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया. जिला प्रशासन के कार्य कुशलता के कारण पीलीभीत में कोई नया केस नहीं हुआ.
 
 '