Today Breaking News

1 मार्च से अबतक 30 लाख प्रवासी लौटे, ये सभी उत्तर प्रदेश की संपदा हैं: CM योगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते एक मार्च से अब तक करीब 30 लाख प्रवासी राज्य में वापस आए हैं। ये लोग उत्तर प्रदेश की संपदा हैं। इनके बल पर प्रदेश का विकास अब और तेज होगा। जब ये लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तब प्रदेश अपने आप विकसित होने लगा। प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दिल्ली से भी हर रोज 11 ट्रेनों को चलाया जा रहा है। जिसे भी दिल्ली से आना है वो स्थानीय प्रशासन से संपर्क करे। संपर्क कर उनके निर्देशों का पालन करें। ऐसे में किसी को भी परेशानी नहीं होगी। अब तक गुजरात से 355, महाराष्ट्र से 181, पंजाब से 144, राजस्थान से 28, दिल्ली से 36 व कर्नाटक से 33 ट्रेनों सहित कुल 1154 ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इनमें से 841 ट्रेन आ गई हैं जबकि 313 आ रही हैं या फिर एक दो दिनों में पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के माध्यम से अब तक प्रदेश में 15 लाख 27 हजार लोगों ने वापसी की है। अब दूसरे चरण में हरियाणा से 3982 बसों से एक लाख 35 हजार, राजस्थान से 355 बसों से 13224 और मध्य प्रदेश से 1350 बसों से 49 हजार लोगों को लाया गया है।
'