Today Breaking News

जानलेवा हमले में लखनऊ की कोर्ट ने दिया बीजेपी जिला मंत्री के खिलाफ कुर्की का आदेश

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर, भाजपा के दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया के खिलाफ लखनऊ की सीजेएम कोर्ट से कुर्की का आदेश दिया है। वे 2017 में लखनऊ में हुए एक जानलेवा हमले में आरोपित हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी पत्नी से भाजपा नेता के संबंधों के चलते उन पर हमला किया गया था।

वादी लखनऊ निवासी शरद मिश्र ने बताया कि उनकी शादी 8 फरवरी 2012 को कानपुर के किदवई नगर में हुई थी। 13 मार्च 2013 को उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। आरोप है कि उनकी पत्नी भाजपा नेता के संपर्क में थी। विरोध पर पत्नी ने उन पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया। जब वह तारीख पर कानपुर आते तो भाजपा नेता उन्हें प्रताड़ित करते, जिसके खिलाफ उन्होंने लखनऊ कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया।

14 अक्टूबर 2047 को घर के पास भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनका एक हाथ बेकार हो गया। भाजपा नेता के साथ शरद ने अपनी पत्नी को भी आरोपित किया है। लगभग ढाई साल बाद भी इस मामले में भाजपा नेता को उनकी राजनीतिक पहुंच के चलते न तो गिरफ्तार किया जा सका और न वह अदालत में पेश हुए। चौकी प्रभारी किदवई नगर अशोक मिश्र ने बताया कि भाजपा नेता के घर कुर्की के आदेश की सूचना भिजवाई गई है। वहीं आरोपित नारायण सिंह भदौरिया का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद था।
'