Today Breaking News

गाजीपुर: मारपीट में चार घायल, FIR दर्ज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर आपस में मारपीट कर रहे दो पक्षों में बीच-बचाव करने गए चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल सुराही देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले छह लोगों पर एससी- एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट की घटना में नितेश कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया, सुराही देवी व पिकी घायल हो गई। घायलों का मेडिकल कराया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ने इस मामले में बलई कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, अरविद कुशवाहा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
 '