Today Breaking News

मनोज सिन्हा ने पेश की मानवता की मिसाल, दुबई से ग़ाज़ीपुर पहुँचा हरिनाथ का शव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जखनिया क्षेत्र के लिए एक बार पुनः मानवता की मिसाल पेश किए और साबित किया कि भले ही कुछ लोग उनको सांसद के रूप में इस बार नापसंद किए, लेकिन फिर भी उनका दिल, दिमाग इस क्षेत्र के लिए लगा रहता है। ग्राम सभा रामबन पोस्ट जखनियां के निवासी हरिनाथ चौहान पुत्र बैजनाथ चौहान जो दुबई कमाने गए हुए थे। वहां उनकी अकस्मात मृत्यु 30/04/2020 को हो गयी। पर लॉक डाउन के चलते उनका शव घर नहीं आ पाया था। जिसको लेकर उनके परिजन काफी परेशान थे और उनके पुत्र धर्मेंद्र चौहान ने 09/05/2020 को डीएम को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी पर संतोषजनक सफलता नहीं मिली। 

तब उनके पुत्र ने जखनिया के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव से इस विषय की जानकारी दी। इसकी जानकारी पाकर तुरंत प्रमोद वर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को एवं पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री मनोज सिन्हा को इस पूरे विषय से अवगत कराया। मनोज सिन्हा ने इस विषय को गंभीरता से लिया, बातचीत किया और पूरे डाक्यूमेंट्स मंगवाए और अपने स्तर से संबंधित मंत्रालय को भेज कर अपने क्षेत्र के व्यक्ति के शव को मंगाने के लिए पूरा प्रयास किया। जिसका परिणाम रहा कि आज स्वर्गीय हरिनाथ चौहान का शव उनके देश आ गया। उनके परिजन और पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एवं मनोज सिन्हा के प्रति आभार प्रगट किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा जब भी ऐसी घटनाएं घटी हैं मनोज सिन्हा ने हमेशा मानवता का परिचय दिया है। इसके पूर्व जब वह सांसद थे तो एक बहरियाबाद का भी मामला आया था, जिसका निदान उन्होंने करवाया था। और आज सांसद न रहते हुए भी उतनी ही गंभीरता के साथ इस मामले का भी निराकरण कराया। यही सोच मनोज सिन्हा को सबसे अलग करती है। 

'