आजमगढ़ में सबसे बड़ा इजाफा, 1 दिन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई दोगुनी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़। आजमगढ़ में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या में सबसे बड़ा इजाफा हो गया। दो महीने में जितने मरीज अब तक सामने आए थे, उतने एक ही दिन में और आ गए। पहले यहां 15 लोग पॉजिटिव थे। गुरुवार को 15 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित लोगों के सामने आने से हड़कंप मच गया। नए मामलों के साथ पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 हो गई है। एक की मौत हो चुकी है। नौ मरीज ठीक हो चुके हैं।
मुंबई से 18 मई को लौटे दो प्रवासी मजदूर पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद कई प्रवासियों की सैंपलिंग हुई थी। गुरुवार को रिपोर्ट आई तो 15 प्रवासी पॉजिटिव मिले। सभी प्रवासी जिले के अलग-अलग शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए हैं। सीएमओ डाक्टर एके मिश्रा ने बताया कि सभी को शेल्टर होम से राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा जा रहा है।