Today Breaking News

PM Kisan रजिस्टर में ऐसे दुरुस्त कराएं अपने नाम, 2000 रुपये की किस्त मिलने में नहीं आएगी दिक्कत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के तहत की गई थी। हालांकि, लॉकडाउन के इस समय में देश के वंचित, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए यह योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि मिलती है। सरकार तीन बराबर किस्तों में यह राशि किसानों को भेजती है। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली किस्त सरकार ने लाभार्थी किसानों के खातों में डाल दी है। हालांकि, अगर आप PM Kisan योजना में पंजीकृत हैं और आपके अकाउंट में अब तक राशि नहीं आई है तो इसके पीछे की एक वजह पीएम किसान रजिस्टर में दर्ज आपके नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम में अंतर हो सकती है।   

आइए जानते हैं आप कुछ स्टेप्स फॉलो करके किस प्रकार PM Kisan में दर्ज नाम को दुरुस्त कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आपको PM Kisan की वेबसाइट पर लॉग ऑन करना होगा। 

2. अब 'Farmers Corner' टैब पर जाएं।

3. यहां ड्रॉप डाउन लिस्ट से आपको 'Aadhaar Failure Record' पर क्लिक करना होगा।

4. नए पेज पर आपको आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड डालकर आगे बढ़ना होगा। 

5. अब आपको Edit का विकल्प मिलेगा।

6. अब आप आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुसार अपना नाम PM Kisan के रिकॉर्ड में सुधार करवा सकते हैं। 

हालांकि, आप चाहें तो PM Kisan Samman Nidhi App के जरिए भी PM Kisan रिकार्ड में सुधार करवा सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस एप को NIC ने डेवलप किया है। इस एप के जरिए आप PM Kisan से जुड़ी लगभग सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप इस एप के जरिए पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा यह भी देख सकते हैं कि सरकार ने आपके खाते में पीएम किसान योजना की किस्त डाली है या नहीं।
'