Today Breaking News

आज के भीम की ये तस्वीर आपको जरूर देखनी चाहिए!

गाजीपुर न्यूज़ टीम, भीम… जी हां वो ही महाभारत वाला भीम, जिसके बारे में कहा जाता था कि उसमें कई हाथियों का बल है। आज का भीम कौन होगा? कभी सोचा है… वो होगा जिसकी इच्छाशक्ति में बल होगा, जो हार नहीं मानेगा… वो होगा आज का भीम। आज कोरोना और लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं मजदूर लोग। जो अपना देस छोड़, बड़े शहरों में आए कमाने। लेकिन अब वो जा रहे हैं सबकुछ छोड़कर घर वापस, इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर का नाम है, भीम सिंह। वो दोनों पैरों से अपाहिज हैं। फिर भी अपना सफर तय कर रहे हैं।

कानपुर से भरतपुर तक पैदल
आदेश रावल ने अपने ट्विटर पर ये फोटो शेयर की। वो लिखते हैं, ‘यह भीम सिंह है दोनों पैरों से अपाहिज है, कानपुर से पैदल चलकर भरतपुर बार्डर तक पहुंंच गए है। भरतपुर महज 20 Km ही बचा है।’



550 किलोमीटर का सफर
जब हमने गूगल किया तो पता चला कि कानपुर से भरतपुर की दूरी लगभग 550 किलोमीटर है। जैसा कि फोटो में आपने देखा ही है वो कुर्सी पर बैठे हैं। वो दोनों पैरों से अपाहिज हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने लॉकडाउन के इस दौर में अपने पैरों से ये सफर तय कर लिया। अब हम उन अपाहिज नहीं कहना सकते, क्योंकि उन्होंने दिखा दिया कि उन्होंने जो किया है वो सही-सलामत पैरों वाले लोग सोचने से भी कतराते हैं।



लोग भीम सिंह की तस्वीर देख काफी भावुक हुए। हालांकि कई लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया।


नेता अब भी बात करते हैं देशभक्ति की


जज्बे को सलाम

अब बताएं जनाब, आपका क्या कहना है इस फोटो को लेकर?


'