Today Breaking News

गाजीपुर जिला जेल से दो बंदी फरार, छेड़खानी के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जिला जेल से शनिवार देर रात दो बंदी फरार हो गए। इन दोनों को दो दिन पहले ही छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बंदियाें के जेल से भाग जाने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के आला अधिकारी मौके पहुंचे। जिला जकल में तैनात दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक जिला जेल में दो दिन पहले छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार दो बंदियों को लाया गया था। दोनों ने देर रात गर्मी होने के कारण घबड़ाहट की शिकायत की थी। जेल में मौजूद कर्मचारियों से दोनों ने बैरक से बाहर निकालने का अनुरोध किया। रात करीब 2.30 बजे में दोनों बैरक की छत से कूद कर भाग गए। रविवार सुबह जब बंदियों की गिनती में हुई दोनों के फरार होने की जानकारी मिली। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
'