Today Breaking News

बांस काटने के विवाद में युवक की हंसुआ से मारकर हत्या

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर। जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में शनिवार की दोपहर बांस काटने को लेकर हुए विवाद में एक 19 वर्ष के युवक की हंसुआ से वार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बदलपुर गांव निवासी गयाप्रसाद के बांस की कोट में से उसके पड़ोसी अनुराग उर्फ गोलू बांस की कईन काट रहा था। गया प्रसाद मौके पर जाकर मना करने लगे। अनुराग नहीं माना। इस बात को लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी। उसी समय अनुराग ने गया प्रसाद के ऊपर हंसुआ से हमला कर दिया। वे तो बाल बाल बच गए। 


उनके शोर मचाने पर अनुराग गया। थोडी देर बाद गया प्रसाद का 19 वषीर्य बेटा अंकुश घर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। पिता से झगड़े की जानकारी होने पर वह अनुराग के घर जाकर पूछने लगा। तभी अनुराग ने उस पर हंसुआ से हमला कर दिया। हंसुआ से अंकुश का पेट चीर दिया।

अंकुश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देख अनुराग फरार हो गया। घटना के आधे घण्टे के बाद वाहन की व्यवस्था हुई। तब जाकर अंकुश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंकुश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

'