Today Breaking News

केरल और महाराष्ट्र से गाजीपुर आए 5 और मिले कोरोना संक्रमित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। अभी भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को मोहम्मदाबाद कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पांचों मरीजों के मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीसी मौर्य ने की है।

सभी संक्रमित प्रवासी हैं। बीते 25 मई को महाराष्ट्र और केरल से आए थे। शनिवार को मिले मरीजों में देवकली ब्लाक के बेलसडी का एक, नंदगंज का एक, सदर कोतवाली के देवराचक फैज में एक, मुहम्मदाबाद के बखारीपुर में एक तथा शहर के कपूरपुर देहाती रौजा का एक मरीज शामिल है। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 160 हो गई है और इसमे से 92 केस एक्टिव हैं ।