गाजीपुर: टाउनहाल परिसर में सेना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नगर के टाउनहाल परिसर में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा। गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते के साथ ही चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्रद्धांजलि देने वालों में शहर अध्यक्ष सुनील साहू, शफीक अहमद, संजय राय, राकेश राय, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, जावेद जाहिर खान, हामिद सिद्दीकी आदि थे।
जखनिया : अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक में लद्दाख में वीर शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा को शांति की प्रार्थना की। साथ ही अन्य मांगों के संबंध में सात सूत्रीय एक पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में वीरेंद्र कुमार, गौतम राम, शीला देवी, बालकिशन, शंभू राजभर आदि थे। गहमर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के डा. राजेश शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।
कैंडिल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जमानियां : बघरी गांव में शुक्रवार की शाम गांव के युवकों ने पत्रकार आजाद सिंह के नेतृत्व में शहीद हुए 20 जवानों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। समाजसेवी अरुण सिंह ने कहा कि चीन सैनिकों द्वारा धोखे से किए गए आक्रमण का वीरता पूर्वक जवाब देते हुए भारत के 20 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस दौरान शैलेंद्र तिवारी, लोरिक बिद, जयकिशन, अरुण, मोनू, बब्लू, प्रवीण, प्रदीप आदि थे।
