Today Breaking News

गाजीपुर: भतीजों की पिटाई से चाचा की मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। मौधियां गांव में खेत की मेड़बंदी के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को भतीजों ने अपने सगे चाचा बलिराम राम (70) को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी पर ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। 

परिजन सीएचसी से शव को लेकर सीधे घर पहुंचे और वहां से वह थाने गए। मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। देर शाम तक पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अभी दो आरोपियों की तलाश जारी  है।


मौधियां निवासी बलिराम राम (70) बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत की मेड़बंदी कर रहे थे। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे पट्टीदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। वाद-विवाद के बाद मामला बढ़ गया और अपने सगे चाचा बलिराम को मारपीट कर उनके ही भतीजों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

घायलावस्था में परिजनों ने उसे उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार को  उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर आए और वहां से सीधे थाने पहुंचे। मृतक के पुत्र शैलेंद्र राम, जो कि पेशे से माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, उन्होंने तहरीर देकर साधु राम, संजय, रामअवध, रामकुंवर और मोनू के खिलाफ तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष सुधीर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से तीन लोग साधु, रामअवध और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

'