Today Breaking News

उत्तर प्रदेश के 71 जेलों में मना योगा दिवस, एक लाख महिला और पुरुष कैदियों ने किया योग

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर प्रदेश की 71 जेलों के करीब एक लाख कैदियों और जेलकर्मियो ने योग किया। लखनऊ स्थित नारी बन्दी निकेतन में बंद सजायाफ्ता महिला कैदियों ने  कैदियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति , मेडिटेशन और रिलेक्सेशन किया।

डीजी जेल आनंद कुमार बताते हैं कि  लॉकडाउन शुरू होते ही कोरोना संक्रमण के चलते जेलों में योग नियमित कर दिया गया था। ताकि कैदी योग के जरिये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही तनाव और अवसाद को मात दे सके। रविवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर सूबे की जेलों में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
 '