Today Breaking News

जेल जाने से पहले जय बाजपेई का खुलासा: उसके और विकास दुबे के थे सभी राजनीतिक पार्टियों से थे संबंध

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर। जेल जाने से पहले आखिरकार शातिर जय बाजपेई ने अपना मुंह खोल ही दिया। उसने स्वीकार किया कि कुख्यात विकास दुबे के साथ 11.80 लाख का लेनदेन था। जय की सफाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जय ने सभी राजनीतिक पार्टियों में अपने संबंधों को भी स्वीकार किया।  इसके अलावा पुलिस की जांच में पता चला कि विकास ने जय की खाते में पांच लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया था।

माती जेल ले जाते समय उसने वीडियो में कहा कि उसके और विकास के बीच 11.80 लाख रुपए का लेनदेन था। यह रुपए उसने  विकास दुबे को उधार दिए थे। इसके अलावा उसका विकास से और कोई लेना देना नहीं था। मार्च से उसने विकास दुबे से बात भी नहीं की है। जय ने यह भी कहा है कि उसका घटना से कोई लेना देना नहीं

सभी दलों से संबंध 
जय की लग्जरी गाड़ियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उसने कहा कि वह फाइनेंस पर थी। एक दल के बड़े नेता के नाम पर गाड़ी होने की बात पर जय ने कहा कि उसके सभी राजनीतिक दलों में कई बड़े नेताओं से अच्छे संबंध है। प्रदेश के एक बड़े अधिकारी के यहां भी उसका आना जाना है। 

जय की पत्नी के खाते में डाले गए पांच लाख 
पुलिस के हाथ जो बैंक स्टेटमेंट्स की कॉपी लगी है। उसमें विकास दुबे ने जय और उसकी पत्नी के खाते में पांच- पांच लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। पुलिस इस ट्रांजेक्शन को भी कोर्ट में आधार बनाएगी। 

पत्नी बोली, पति बेगुनाह
जय की पत्नी श्वेता बाजपेई ने कहा कि पुलिस ने जय को छोड़ दिया था फिर अचानक उठा लिया। उनका कहना था कि पुलिस ने गिरफ्तारी सही की है या गलत इसपर वह कुछ नहीं कहना चाहती मगर वह अपने पति की बेगुनाही जरूर साबित करेंगी। विकास के उनके खाते में पैसा डालने की बात पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं।
'