Today Breaking News

गाजीपुर: कांग्रेस की शहर इकाई की नयी कमेटी का गठन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। कांग्रेस की शहर इकाई की नयी कमेटी का बुधवार को गठन किया गया। जिसमें कमेटी में 21 सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सहमति के बाद 21 सदस्यीय नयी कमेटी बनाई गई है उनमें एक कोषाध्यक्ष चार उपाध्यक्ष,चार महामंत्री, ग्यारह सचिव बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील साहू के द्वारा पहले की कमेटी के सदस्यों को बरकरार रखा गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा का एकमात्र विकल्‍प बनाना, उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिये हमें कार्यकर्ताओं के अंदर आत्‍मविश्‍वास, जोश और उत्‍साह भरकर उनके साथ जुड़कर काम करना होगा। 

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साहू ने अपनी पूरी कमेटी के सम्मानित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हुए भविष्य में कांग्रेस को और अपने आप को निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकारिणी सूची में निम्नवत हैं। अध्यक्ष 1-सुनील साहू कोषाध्यक्ष 1-रंजना राय उपाध्यक्ष 1-हिमांशु श्रीवास्तव 2-बेरोनिका सुनीता नाथ 3-मनीष कुमार राय 4-डॉ शाह परवेज कमर महामंत्री 1-सदानन्द गुप्ता 2-राशिद अहमद 3-भैया लाल पाण्डेय 4-अनुराग पाण्डेय सचिव 1-अभय कुमार गुप्ता 2-शक्ति आनंद 3-शकुंतला यादव 4-संजय साहू 5-डॉ शफकतुल्लाह 6-अभय कुशवाहा 7-रामनाथ कनौजिया 8-मिर्जा रईस बेग 9-इरफान अहमद खान 10-रामजी सिंह यादव 11-सुशील वर्मा

'