Today Breaking News

गाजीपुर: सौ लोगों में गिलोय का पौधा हुआ वितरित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कासिमाबाद स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को खंड विकास अधिकारी किशोर सिंह ने ग्राम प्रधान, सचिवों सहित सौ लोगों में गिलोय का पौधा वितरित किया। उन्होंने बताया कि गांव का प्रत्येक नागरिक अपने घरों में गिलोय के पौधों को लगाएं। गिलोय का काढ़ा बनाकर प्रतिदिन सेवन करें जिससे लोग निरोग रह सकेंगे तथा उनके शरीर के अंदर रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। इसके सेवन से गांव का प्रत्येक व्यक्ति बिना पैसा खर्च किए स्वस्थ रह सकता है। इसके सेवन से रोग नहीं होगा एवं रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। प्रधान संघ अध्यक्ष रविद्र यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शेषनाथ यादव, ग्राम प्रधान प्रेमचंद, बुच्ची यादव, विजय कुमार, सचिव पवन कुमार पांडेय, अजय मिश्रा, संजय कुमार, अजीत गौतम व चंद्रिका प्रसाद आदि थे।
'