पाकिस्तान समूचे मानवता के लिए बड़ा संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावर अंदाज में कहा है कि पाकिस्तान समूची मानवता के लिए बड़ा संकट है। इसके खिलाफ विश्व समुदाय को एकजुट होना होगा।
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा है कि पिछले सात दशकों से यह देश आतंकवाद का निर्यातक बना हुआ है। भारत की नीति स्पष्ट है। हम दुनिया के किसी देश को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन जो हमको छेड़ेगा, हम उसको छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित और पोषित आतंकवाद मानवता के ऊपर थोपा हुआ एक कलंक है।
पाकिस्तान, समूची मानवता के लिए बड़ा संकट है। पिछले सात दशकों से यह देश, आतंकवाद का निर्यातक बना हुआ है। इसके विरुद्ध विश्व समुदाय को एकजुट होना होगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2020
भारत की नीति स्पष्ट है। हम दुनिया के किसी देश को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन जो हमको छेड़ेगा, हम छोड़ेंगे नहीं।#HumanityOverPakTerror
उन्होंने कहा है कि मानवता को शर्मसार करती और क्रूरता की पराकाष्ठा पार करती पाकिस्तान की नापाक हरकतें धैर्य की परीक्षा लेने वाली हैं। हमें इस आतंकवाद से मिलकर निपटना है और इसके लिए हम एक साथ हैं।