Today Breaking News

चंदौली में डीएम से उलझा भाजपा नेता, पुलिस ने पीटने के बाद हवालात में डाला

गाजीपुर न्यूज़ टीम, चंदौली. चंदौली में अनलॉक-02 शुरू होते ही बुधवार की शाम डीएम व एसपी ने पीडीडीयू नगर के भीड़ भाड़ क्षेत्रों में पहुंचकर सख्ती बढ़ा दी। शहर के सब्जी मंडी में मास्क न पहने भाजपा नेता आढ़तिया अशोक सोनकर को डीएम ने टोका तो वह उलझ गया। इस पर पुलिकर्मियों ने उसकी पिटाई कराने के बाद हवालात में बंद कर दिया।  अशोक सोनकर जिलापंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं। देर रात तक भाजपा नेता को रिहा कराने की कवायद चलती रही।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप खासकर अनलाक 01 में कुल 137 मरीज मिले। वर्तमान में 160 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। एक जुलाई से अनलाक 02 शुरू होते ही जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दिया। डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमंत कुटियाल से बुधवार की शाम शहर के मुख्य बाजार, जीटी रोड व भीड़ वाले जगहों पर सोशल डिटेंस का पालन नहीं होने व मास्क नहीं पहने पर सख्ती दिखाई। चाय पान की दुकानें बंद कराया।

सब्जी मंडी में भाजपा नेता आढ़तिया अशोक सोनकर के पहुंचे। भाजपा नेता को मास्क नहीं पहनने पर डीएम ने एतराज जताया। इससे भाजपा नेता ताव में आकर डीएम से उलझ गया। इससे नाराज एसपी ने भाजपा नेता को जवानों ने पीटवाकर पैदल ही कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद करा दिया। इसकी जानकारी होते ही भाजपाइयों में खलबली मच गई। देर रात तक सुलह समझौता चलता रहा। भाजपा चंदौली के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अशोक सोनकर भाजपा नेता है, घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी लिया जा रहा कि मामला क्या है।
'