Today Breaking News

वाराणसी में 10 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 24 घंटे में 50 नए संक्रमित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में गुरुवार की सुबह 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शाम में भी 10 लोगों और लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। बुधवार को 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे 24 घंटे में ही 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 546 हो गई है। इसमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी दस लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक 317 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 208 है। 

निजी बैंक की महिला अधिकारी भी पॉजिटिव
गुरुवार शाम आई 10 लोगों की रिपोर्ट में निजी बैंक की महिला अधिकारी भी पॉजिटिव आई है। 30 वर्षीय अधिकारी सिगरा के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में रहती हैं। इसके अलावा  26 वर्षीय पुरुष मां गायत्री नगर कॉलोनी थाना मंडुवाडीह में रहता है। यह निजी कंपनी में कर्मचारी है। तीसरा 50 वर्षीय पुरुष गोविंद नगर शिवपुरवा सिगरा का निवासी है। यह प्रदूषण कंट्रोल विभाग में ठेकेदार है।  चौथा 29 वर्षीय पुरुष बीएचयू कैंपस के बगल में लंका पर रहता है। बीएचयू में वार्ड सहायक है। पांचवा 52 वर्षीय पुरुष गंगा प्रदूषण मार्ग थाना लंका का निवासी है। यह भी बीएचयू में वार्ड सहायक है। छठा 29 वर्षीय पुरुष दानगंज थाना चोलापुर का निवासी है। इसकी फर्नीचर की दुकान है। सातवां 55 वर्षीय पुरुष दानगंज थाना चोलापुर का निवासी है। इसका जनरल स्टोर है। आठवीं 26 वर्षीय महिला दानगंज थाना चोलापुर की निवासी है और हाउस वाइफ है। नवां 26 वर्षीय पुरुष दानगंज थाना चोलापुर का निवासी है। इसकी भी फर्नीचर की दुकान है। दसवां 19 वर्षीय युवक छात्र है और दानगंज थाना चोलापुर का रहने वाला है।

मरने वाला व्यक्ति बेकरी दुकानदार
जिला प्रशासन के अनुसार जिस व्यक्ति की मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह ग्वाल दास साहू लेन बुलानाला का है। 65 वर्षीय व्यक्ति की बेकरी का दुकानदार था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे उसकी अपने घर पर ही मौत हो गई। इससे पहले परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में दिखाया था। उसे कोरोना संबंधी लक्षण के साथ ही हृदय संबंधी दिक्कत थी। कोरोना का लक्षण के कारण सैंपल लिया गया था। मौत के कुछ घंटे बाद ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

दिन में आई 11 लोगों की रिपोर्ट में चार निजी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ
गुरुवार  को दिन में आई 11 लोगों  की रिपोर्ट में चार निजी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ हैं। इनमें तीन युवतियां और एक युवक है। 24 वर्षीय पहली युवती बनकटी हनुमान मंदिर लक्सा की निवासी है। दूसरी 24 वर्षीय युवती भेलूपुर के हनुमानपुर की है। तीसरी 25 वर्षीय युवती किरहियां खोजवां की रहने वाली है। चौथा 33 वर्षीय युवक लक्सा के मिसिर पोखरा का है। अन्य छह लोगों में पहला 42 वर्षीय युवक टकटकपुर के महावीर नगर का निवासी है। यह बिजली बिल की रीडिंग का काम करता है। इसे कैसे कोरोना हुआ इसका पता नहीं चल सका है। दूसरा 62 वर्षीय व्यक्ति मिसिर पोखरा का है। तीसरी 25 वर्षीय युवती रामापुरा की रहने वाली है। चौथा 19 वर्षीय छात्र नई बस्ती पांडेयपुर का रहने वाला है। पांचवीं 42 वर्षीय महिला शील नगर महमूरगंज की रहने वाली है। यह पहले से पॉजिटिव मरीज के घर की है। छठी 17 वर्षीय युवती लक्ष्मीकुंड की है। इसकी कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं मिल सकी है। 

अब जिले में 260 हॉटस्पॉट
जिले में अब 260 हॉटस्पॉट हो गए हैं। इसमें 130 ग्रीन जोन, 22 ऑरेंज जोन और 108 रेड जोन में हैं। गुरुवार को 314 नये सेम्पल लिये गए। इस प्रकार अब तक 12583 सेम्पल लिये जा चुके हैं। 764 सैंपल का रिजल्ट बाकि है।

'