Today Breaking News

वाराणसी में कोरोना का कहर: रोडवेज के ARM समेत 25 पॉजिटिव, IIT BHU पहुंचा कोरोना

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में कोरोना का कहर कई नए क्षेत्रों में पहुंच रहा है। सोमवार की सुबह सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शाम में 18 और लोगों में संक्रमण मिला है। इस तरह 25 लोगों में संक्रमण मिला है। इनमें कैंट डिपो के सहायक  क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) समेत रोडवेज के पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईआईटी बीएचयू के जूनियर एसिस्टेंट भी पॉजिटिव मिले हैं। 25 संक्रमितों में केवल तीन लोगों की कांट्रैक्ट हिस्ट्री है। अन्य लोगों के संक्रमण का पता नहीं चला है।

नए लोगों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 652 हो गई है। सोमवार को 16 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 364 हो गई है। अभी तक 23 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल एक्टिव केस 265 हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार को 253 लोगों की रिपोर्ट मिली। जिन 25  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसमें पहला मरीज 37 वर्षीय युवक और दूसरा 22 वर्षीय युवक भेलूपुर के शिवाला के रहने वाले हैं। दोनों की साड़ी की दुकान हैं। तीसरा 69 वर्षीय व्यक्ति मंडुवाडीह के आदर्श नगर का निवासी है। यह रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है। चौथी 62 वर्षीय महिला रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर की है। 

पांचवां 32 वर्षीय युवक ठठेरी बाजार का है। इसकी बर्तन की दुकान है। यह पहले से संक्रमित व्यक्ति के कारण पॉजिटिव हुआ है। छठां 24 वर्षीय युवक छोटी पियरी का रहने वाला है। इसका प्लास्टिक के स्क्रब का व्यवसाय है। सातवां 56 वर्षीय व्यक्ति शिवपुरवा सिगरा का रहने वाला है। इसका प्लाईवुड और शीशे का व्यवसाय है। 

आठवां 55 वर्षीय व्यक्ति रोडवेज गायत्री नगर रामनगर का निवासी है। यह रोडवेज के कैंट डिपो में स्टोर पर तैनात है। नौवां 58 वर्षीय व्यक्ति सुरियावां भदोही का है। यह भी कैंट डिपो पर बस चालक है। 10वां 59 वर्षीय व्यक्ति बुद्धा सिटी सारनाथ का है। यह कैंट डिपो पर ही रोडवेज में चालक है। 11वां 58 वर्षीय व्यक्ति जाम नगर कालोनी शिवपुर का निवासी है। यह रोडवेज के कैंट डिपो पर आरएएम के पद पर तैनात है। 12वां 57 वर्षीय व्यक्ति भी रोडवेज के कैंट डिपो पर स्टोर कीपर के पद पर तैनात है और गाजीपुर के महाराज गंज का रहने वाला है। 

13वां 37 वर्षीय युवक बादशाहबाग कालोनी सिगरा का रहने वाला है। इसकी ज्वेलरी की शाप है। 14वां 60 वर्षीय व्यक्ति श्रमिक है और सराय गोवर्धन का रहने वाला है। 15वां 31 वर्षीय युवक आईआईटी बीएचयू में जूनियर एसिसटेंट है। यह करमवीर कालोनी सुसवाही का रहने वाला है। 

16वां 31 वर्षीय  युवक टीचर है और अखरी रोहनिया का रहने वाला है। 17वां 33 वर्षीय युवक कपड़े का व्यापारी है और भगवती नगर कालोनी सुसवाही लंका का रहने वाला है। 18वां 40 वर्षीय युवक रामनगर की गुरुद्वारा गली का रहनेवाला है। यह मोबाइल फोन का होलसेलर है। 19वां 37 वर्षीय युवक मंडुवाडीह के रामआश्रय नर्सिंग होम के पास रहता है। इसकी कपड़े और ज्वेलरी की दुकान है। 

20वीं 86 वर्षीय महिला, 21वीं 30 वर्षीय युवती और 22वीं 56 वर्षीय महिला तीनों ब्रह्मानंद कालोनी दुर्गाकुंड की रहने वाली हैं। इसमें 30 वर्षीय महिला इंस्ट्रक्टर है अन्य दोनों हाउस वाइफ हैं। 23वां 46 वर्षीय व्यक्ति मिर्जामुराद का रहने वाला है। 24वां 45 वर्षीय व्यक्ति भोगाबीर लंका और 25वां 38 वर्षीय युवक पंचायती कुआं जैतपुरा का रहने वाला है। 
'