Today Breaking News

योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक समेत 1026 लोगों ने कोरोना को हराया, ठीक होकर पहुंचे घर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लखनऊ पीजीआई में भर्ती कानून मंत्री बृजेश पाठक ने 11 वें दिन कोरोना वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने मंत्री को डिस्चार्ज कर दिया। स्वस्थ्य होने की जानकारी मंत्री ने ट्वीटर पर साझा की है। साथ ही ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है। दो दिन में 1026 मरीजों ने वायरस से जंग जीती है।
पांच अगस्त को मंत्री कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। होम आईसोलेशन का विकल्प चुना था। नौ की रात में उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। उन्हें पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अभी वह घर में कुछ दिन आईसोलेशन में रहेंगे।

मरीज डिस्चार्ज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 387 और रविवार को 639 मरीजों ने कोरोना वायरस को शिकस्त दी है। इन मरीजों का इलाज लोहिया संस्थान, पीजीआई, केजीएमयू, एरा, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, प्रसाद समेत दूसरे अस्पतालों में चल रहा था। ठीक होने के बाद मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टरों ने इन्हें घर के एकांत में 14 दिन रहने की सलाह दी है।

लखनऊ कोरोना अपडेट
 कुल मामले 17743
मौत   211
स्वस्थ्य 9759
उपचाराधीन 7773

कोरोना रात 10 बजे बेड की स्थिति
अस्पताल            भर्ती        बेड खाली
लोकबंधु              93               07
लोहिया               98                27
आरएसएम           55               05
 एरा                   254             144
'