गाजीपुर: पूर्वांचल के सबसे बड़े शिक्षा माफिया पारसनाथ कुशवाहा की 12 करोड़ 31 लाख की सम्पत्ति कुर्क
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। पूर्वांचल के सबसे बड़ा शिक्षा माफिया पारस नाथ कुशवाहा पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गैंगेस्टर एक्ट 14/1 के तहत कुशवाहा की 12 करोड़ 31 लाख 58 हजार 950 की सम्पत्ति जब्त कर ली है।
जिसमे 4 स्कूल के भवन, 4 चारपहिया वाहन, 6 बाइक आदि शामिल हैं। इस संदर्भ में एसडीएम सदर प्रभास कुमार ने बताया कि शिक्षा माफिया पारसनाथ कुशवाहा छावनी लाइन गाजीपुर जो बुद्धम् शरणम् इंटर कालेज व ग्लोरियस पब्लिक स्कूल आदर्श गांव की भूमि व भवन को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों अधिनियम 1986 में निहित प्राविधानों में प्रदत अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के आदेश से यह कुर्की की कार्रवाई की गयी है।
उन्होने बताया कि यह कालेज पूरे प्रदेश में नकल के लिए बदनाम है। विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में जैसे पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, टेट परीक्षा और आईटीआई के परीक्षाओं में बेड़े पैमाने पर नकल करायी गयी। कुछ वर्ष पहले पालिटेक्निक के प्रवेश परीक्षा में इस कालेज 5 लड़के टॉपरों की सूची में आ गये थे इसके बाद शासन ने पूरे प्रकरण की जांच करायी तो मामला सामुहिक नकल का आया और जांच के बाद प्रिंसिपल सहित कई लोगों को जेल भेजा गया।
टेट की परीक्षा में भी इन शिक्षा माफिया नकल कराते हुए रंगे हाथों एसटीएफ ने पकड़ा। शासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और गैंगेस्टर एक्ट के तहत पूरी सम्पत्ति आज कुर्क करा दी गयी। कुर्की की कार्रवाई के समय डुगडुगी बजाकर विद्यालय भवन को सील कर दिया गया। कुर्की की कार्रवाई में सीओ सिटी ओजस्वी चावला, शहर कोतवाल दिलीप सिंह, इंस्पेकटर संतोष सिंह, करंडा उपनिरीक्षक अशोक मिश्रा, गोराबाजर चौकी इंचार्ज अनुराग गोस्वामी, तहसीलदार मुकेश सिंह सहित आधा दर्जन लेखपाल व बड़ी तादात में पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद थे।
