Today Breaking News

गाजीपुर: प्रियंका गांधी के निर्देश पर नूरपुर गांव पहुचे राजेश मिश्रा, उठाई बर्खास्तगी की मांग

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। नगसर थाना क्षेत्र के नूरपुर के ब्राह्मण और पूर्व फौजी परिवार के लोगों पर पुलिसिया उत्पीड़न का मामला विपक्षी दलों के निशाने पर है। सोमवार को प्रियंका गांधी के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश मिश्रा और पार्टी के प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह नूरपुर पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। मीडिया से बातचीत करते हुए राजेश मिश्रा ने कहा कि इस सरकार में आखिर ब्राह्मणों पर ही क्यों इतनी घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में चारों तरफ हत्या लूट और अराजकता का माहौल बन चुका है। फौजियों के इस परिवार के साथ पुलिस का यह अमानवीय व्यवहार शर्मनाक है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही कहा कि उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज कर जांच की जाए। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस ब्राह्मण परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। हम जनेऊ का अपमान करने वाले दरोगा के ऊपर एफ आई आर की मांग करते है।

'