Today Breaking News

गाजीपुर: दो सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। गंगा में बढ़ाव का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह चार बजे से रफ्तार में और तेजी दर्ज की गई। अब गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। सुबह चार बजे तक गंगा एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही थी। तीन बजे तक गंगा का जलस्तर 56.300 मीटर तक पहुंच गया था। लगातार गंगा में हो रही बढ़ोतरी से अब तटवर्ती लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। 
हालांकि अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि जिले में गंगा के खतरे की बिंदु 63.105 मीटर है लेकिन नीचले इलाकों में पानी आसपास पसरने लगा है। इधर गोमती नदी के भी जलस्तर में तेजी आई है। औ डि हार संवाददाता के अनुसार गोमती का जलस्तर 47. 320 पर पहुंच गया है। पानी पसर रहा है जिससे आसपास के गांव के लोग सहम गए हैं। 

गोमती के बढ़ा व का सीधा असर निचले हिस्से में मौजूद करीब आधा दर्जन गांव पर पड़ता है। मुहम्मदाबाद में मगई नदी भी जोर पर है। हाटा तथा इसके आसपास के खेतों में पानी पसरने लगा है। उधर, करईल के कई गांव के सीवान में पानी पहुंच रहा है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, गंगा में बढ़ाव का असर दिखने लगा है। तटवर्ती इलाकों के लोग सतर्क हो गए हैं। जमानिया संवाददाता ने बताया कि गंगा में तेजी का क्रम जारी है। पानी घाटों के ऊपर आ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा में बढ़ाव की गति तेज हो गई है लेकिन अभी यह खतरे के निशान से काफी नीचे है।
 
 '