Today Breaking News

गाजीपुर: विधायक डॉ वीरेंद्र यादव की फेसबुक आईडी हैक

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. साइबर हैकरों ने आम लोगों के साथ-साथ माननीयों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ वीरेंद्र यादव का है। 
डॉ वीरेंद्र यादव ने पुलिस कप्तान को फोन के जरिए सूचना दी है कि उनके फेसबुक एकाउंट को हैकर द्वारा हैक कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं और इस तरह के शातिर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया के मित्रों से उन्होंने अपील किया है कि हमारे अकाउंट से यदि इस तरह की कोई वारदात उनके साथ की गई हो या की जा रही हो तो उसका संज्ञान न ले। हैकर द्वारा फेसबुक आईडी से लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं इससे मेरा कोई वास्ता नहीं। मालूम हो कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सुनने को मिलती है जब लोगों के फेसबुक आईडी को हैक कर उनके फेसबुक फ्रेंड से पैसे की मांग की जा रही हो।