Today Breaking News

राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी जफर इस्लाम 76 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ.  राज्यसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सैयद जफर इस्लाम और उनकी पत्नी के पास करीब 76  करोड़ 63 लाख की  चल-अचल सम्पत्ति है। इसमें करीब 33 करोड़ की आवासीय व व्यवसायिक सम्पत्ति भी शामिल है। उनके तीन बच्चों में एक के पास 50 लाख से ज्यादा सम्पत्ति है।  
मर्सिडीज, फोर्ड इन्डीवर और फोर्ड इको स्पोर्टस सरीखी तीन लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। शेयर और म्युचुअल फंड में जहां जफर ने करीब छह करोड़ तो उनकी वेतनभोगी पत्नी ने करीब 15 करोड़ इन्वेस्ट किया हुआ है। उनके पास साढ़े चार लाख की कीमत का एक किलो सोना भी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से फाइनेन्स एण्ड कंट्रोल से परास्नातक  और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किए हुए जफर इस्लाम का नई दिल्ली के अशोक विहार में एक फ्लैट में रहते हैं।

जफर इस्लाम ने अपने नामांकन पत्र के समय अपनी सम्पत्ति का ब्योरा दिया है। उसमें बताया है कि उनको अपनी आवासीय प्रॉपर्टी और निजी व्यवसाय से यह आय अर्जित हुई है। जफर इस्लाम पहले वेतनभोगी रहे हैं।  जबकि उनकी पत्नी अभी भी वेतन भोगी हैं। उनक आय का स्रोत वेतन है। जफर इस्लाम ने साल 2018-19 के इन्कम टैक्स रिटर्न में अपनी आय करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपए दिखाई है।