Today Breaking News

महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, सभी स्वस्थ

गाजीपुर न्यूज़ टीम, सीतापुर. सीतापुर के भदमरा गांव में एक महिला ने घर में ही चार बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला व नवजात बच्चों को सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां चारों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
भदमरा गांव के निवासी मुन्नू लाल भार्गव की पत्नी मौसम देवी को शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला ने घर पर ही चार बच्चों को जन्म दिया। प्रसव पीड़िता महिला को प्रसव के बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया। धीरे धीरे खबर पूरे गांव में फैल गई तो बच्चों को देखने वालों का तांता लग गया। 

जन्में बच्चों में तीन लडकियां व एक लड़का है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि महिला को उसके घर में ही प्रसव के बाद चार बच्चे हुए हैं। सूचना मिलने पर उसे सीएचसी बुलवाया गया। जहां प्रसूता व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। प्रसूता व चारों बच्चे स्वस्थ हैं। लेकिन चार बच्चे होने के चलते कुछ कमजोर जरूर हैं।


'