Today Breaking News

ग्राम प्रधान ने प्रेमिका को गिफ्ट में दी सोने की अंगूठी, और फिर...

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया जिले में प्रेमजाल में फंसे एक ग्राम प्रधान द्वारा प्रेमिका को सोने की अंगूठी देना महंगा पड़ गया। भेद खुलने के बाद पहले तो पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि पत्नी के साथ ही प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

क्षेत्र के एक गांव के प्रधान की जेब में रखी आभूषण दुकान की पर्ची उसकी पत्नी के हाथ लग गयी। सोने की अंगूठी खरीदने की इस पर्ची पर गांव की ही एक महिला का नाम लिखा था, जो कथित रुप से प्रधान की प्रेमिका है। यह देख प्रधान की पत्नी आग बबुला हो गयी तथा पति को खरी-खोटी सुनाते हुए महिला (पति की प्रेमिका) को फोन कर हड़काने लगी। यह देख प्रधान ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पति के हाथ उठाने से गुस्सायी प्रधान की पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। प्रधान पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे भर्ती कर लिया। 


पत्नी को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद ग्राम प्रधान प्रेमिका के घर पहुंच गया तथा पत्नी से झगड़ा करने को लेकर नाराजगी जताते हुए उसकी भी पिटाई कर दी। सम्बंध तोड़ने की बात कहते हुए चला गया। इसके बाद प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। जानकारी होने पर प्रधान ने प्रेमिका को भी एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार को सुबह हुई तो गांव में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया।

'