Today Breaking News

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी रैप सॉन्ग का धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए भोजपुरी रैप सॉन्ग ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है.
नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी दर्शकों के लिए फिर से नया सॉन्ग लेकर आए हैं. उनके गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Gana Video Song) का नाम 'देख गारी मत द ' (Dekha Gari Mat Da) है. इस गाने में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का अंदाज देखते ही बन रहा है. वो पूरी तरह से मॉर्डन लुक में नजर आ रहे हैं. उनका गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने 'देख गारी मत द ' (Dekha Gari Mat Da) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. गाने में खेसारी के अलावा अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है. श्याम देहाती ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि ओम झा ने इसमें संगीत दिया है. वैसे भी खेसारी लाल यादव के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं. उनके इस सॉन्ग ने भी धूम मचा दी है.
बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Geet 2020) जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.
'