Today Breaking News

जाैनपुर से बिहार अपने मायके जा रही गर्भवती ने बस स्टैंड पर दिया नवजात को जन्म

गाजीपुर न्यूज़ टीम, चंदौली. कुदरत के करिश्मा को कोई जान नहीं सकता है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय चौराहे पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बस से जौनपुर से बिहार जा रही एक गर्भवती महिला ने स्थानीय बस स्टैंड पर नवजात को जन्म दिया। बस चालक और आसपास के लोगों ने महिला की इस दौरान सहायता की। महिलाओं ने साड़ी से घेरा बनाकर प्रसव कराया। महिला को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला और बच्चे का उपचार किया।
बिहार निवासिनी ममता (25) जौनपुर अपने ससुराल से मायके जा रही थी। उसके साथ उसका चार साल का बेटा भी बस से सफर कर रहा था। बस में ही गर्भवती ममता को प्रसव पीड़ा उठी। दर्द से कराह रही महिला को बस में सफर कर रही महिलाओं ने सहयोग करते हुए चारों तरफ से घेर लिया। चालक सतर्कता दिखाते हुए बस को स्टैंड तक ले आया। यहां किसी तरह ममता को बस से नीचे उतारा गया। महिलाओं ने उसे चिल्लाते देख मदद के लिए हाथ बढ़ाए और महिलाओं ने ममता को सड़क किनारे लिटा दिया। इस दौरान अपने दुपट्टों से पर्दा बनाया। स्थानीय लोगों ने जलीलपुर की दाई मुन्नी देवी को बुलाया गया। इसके बाद कुछ ही मिनटों में ममता की डिलीवरी हो गई। उसने बेटे को जन्म दिया।

हालांकि डिलीवरी के बाद ममता बेसुध हो गई तो लोगों ने उसे सहयोग करते हुए तत्काल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्‍पताल के चिकित्‍सक डॉ. मोहम्मद सुल्तान खान ने बताया कि महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं। वहीं लोगों ने भी सुरक्षित तरीके से प्रसव हो जाने पर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया। वहीं महिला अस्‍पताल भी बेहतर इलाज के लिए भ्‍ार्ती है और प्रसव की जानकारी परिजनों को फोन से दे दी गई है। जानकारी होने के बाद महिला के परिजन चंदौली जिले की ओर रवाना हो गए हैं।

'