Today Breaking News

सुहेलदेव एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के बजाए जौनपुर जंक्शन से खुलेगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. वाराणसी मंडल के औंड़िहार-तरॉव रेल खंड के दोहरीकरण के चलते प्री-इंटरलाकिग एवं नॉन इंटरलाकिग कार्य किये जाने के कारण सुहेलदेव एक्सप्रेस का शार्ट-टर्मिनेशन किया गया है। 

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 08, 9, 10 एवं 11 अक्टूबर को दिल्ली के आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी आने के बजाए जौनपुर जंक्शन तक ही आएगी। इसी तरह 09, 10, 11 एवं 12 अक्टूबर को आनंद बिहार को जाने वाले सुहेलदेव एक्सप्रेस विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के बजाए जौनपुर जंक्शन से ही खुलेगी।

'