Today Breaking News

Ghazipur: त्वरित जांच में खाद्य पदार्थो के 68 में 14 नमूने फेल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की पहल फूड सेफ्टी आन व्हील के माध्यम से जनपद में बुधवार को जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रौजा, कचहरी व नवापुरा एरिया में दुकानदारों सहित आम लोगों ने अपने खाद्य पदार्थो की जांच कराई। इस अभियान के तहत कुल 68 नमूने जांचे गए। इसमें चाय की पत्ती, नमकीन, तेल, मिठाई, सत्तू, दुकान पर प्रयोग की जाने वाली चटनी आदि की जांच की गई।

आम लोगों को खाद्य पदार्थो में मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की ओर से बीच-बीच में अभियान चलाया जाता रहा है। इसी के तहत फूड सेफ्टी आन व्हील जिले में आती है। इस चलते-फिरते लैब से आम आदमी से लेकर दुकानदार तक अपने खाद्य पदार्थ को निःशुल्क जांच करा सकता है। इस लैब के माध्यम से जांच कर तुरंत उपभोक्ता को यह बता दिया जाता है कि इस खाद्य पदार्थ में मिलावट है या नहीं। यदि मिलावट है तो आगे वस्तु को खरीदते समय क्या-क्या बाते ध्यान में रखी जाए। 


जिला अभिहित अधिकारी अजीत मिश्रा ने बताया कि रौजा क्षेत्र से 22, कलेक्ट्र से 36 व नवापुरा क्षेत्र से 10 नमूना लिया गया। इसमें से 14 नमूने मानक के अनुसार नहीं पाए गए। इसमें 6 में वाह्य पदार्थो की मिलावट पाई गई। 8 नमूने अधिमानक के पाए गए। इन दुकानदारों को खाद्य पदार्थो में मिलावट न करने की सलाह दी गई। लोगों को खाद्य पदार्थो के प्रयोग के समय सावधानियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला अभिहित अधिकारी अजीत मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, खाद्य विश्लेषक अखिलेश कुमार, लैब सहायक अजय कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, गोपाल चन्द, रवि कुमार जायसवाल, नवीउल्लाह, विनय कुमार वर्मा शामिल रहे।

 
 '