Today Breaking News

Ghazipur: 37 लाख 92 हजार पौधों के साथ हरा-भरा होगा जिला ग़ाज़ीपुर - जिलाधिकारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिले को हरा भरा बनाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पौध रोपण समिति की बैठक रायफल क्लब में लिया। उन्होंने जनपद के विभिन्न विभागों के सामने कुल 37 लाख 92 हजार 134 पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अभियंता नगर पालिका के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। पिछले वर्ष रोपे गए पौधों की जिन विभागों ने जिओ टैगिंग नहीं कराई है। उन्हे जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

पौध रोपण को लेकर की गई बैठक में जनपदस्तरीय विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य का निर्धारण किया गया। जिसमें जनपद के अंतर्गत विभिन्न विभागों का लक्ष्य क्रम वन विभाग.1167804ए पर्यावरण विभाग.129756ए ग्राम विकास विभाग 1508160, राजस्व विभाग 170520, पंचायती राज 170520, आवास विकास 5520, औद्योगिक विकास 3360, नगर विकास 19920,लोक निर्माण विभाग 84000, सिंचाई विभाग 8400, रेशम विभाग 24129, कृषि विभाग 28888,पशुपालन विभाग 5400, सहकारिता विभाग 6840, उद्योग विभाग7200, विद्युत विभाग 4560, माध्यमिक शिक्षा 3432, बेसिक शिक्षा 3432, प्राविधिक शिक्षा 4920, उच्च शिक्षा.18720, श्रम विभाग.2640ए स्वास्थ्य विभाग 8520, परिवहन विभाग 2640, रेलवे विभाग 17880, रक्षा विभाग 5520, उद्यान विभाग


189053, पुलिस विभाग 6000, पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सरकारी आवासों कार्यालयों में वृक्षारोपण योग्य खाली स्थानों पर फाइकंस प्रजाति के छायादार व तीव्र गति से बढ़ने वाले पौधों का रोपण कराना सुनिश्चित करें। प्रभागीय निदेशकध् सदस्य सचिव जिला वृक्षारोपण समिति ने अवगत कराया। जिन विभागों को उक्त आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु वित्तीय संसाधन की आवश्यकता हो, वे विभाग कार्य योजना बनाकर जीपीडीपी में सम्मिलित कराए। प्रस्ताव श्रम एवं रोजगार को उपलब्ध कराए।

 
 '