Today Breaking News

Ghazipur: आठ लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह के निर्देशन पर एसडीओ शत्रुधन यादव एवं विजिलेंस प्रभारी इंस्पेक्टर एके सिंह के नेतृत्व में तिवारीपुर और हरिहरपुर में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 44 परिसर को चेक किया गया, जिसमें पांच लोगों की बिजली चोरी पकड़ी गई। 

जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वही बड़े बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 16 लाख 34 हजार पर 25 लोगों कि लाइन खोलवाई गई। साथ ही आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वही एक उपभोक्ता की टैरिफ चेंज किया गया। साथ ही पांच उपभोक्ताओं का लोड बढ़कर आठ किलोवॉट किया गया। साथ ही 87 हजार की राजस्व वसूली भी हुई। उपखंड अधिकारी शत्रुधन यादव ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि कृपया जितने लोगों का बिल बकाया है तत्काल जमा करा दें। चेकिंग अभियान मे सहायक अभियंता मीटर संतोष चौधरी, अवर अभियंता चित्रसेन प्रसाद , गुड्डू चाहन, विजिलेंस जेई पंकज चौहान, फिरोज लाइन मैन, हरेंद्र खरवार मीटर सुपरवाइजर, राजेश यादव सुपरवाइजर लिंक वेल एवं समस्त लाइन स्टॉफ चेकिंग के दौरान मौजूद रहे।